वाराणसी। राजघाट।चाइनीस मंझे से साहूपुरी निवासी महेंद्र पाल का चेहरा व गर्दन हुआ लहूलुहान
साहूपूरी क्षेत्र के फतेपुर निवासी महेंद्र पाल वाराणसी के नमो घाट के लिए वह गए थे और वहां से वह सुबह जब सड़क पर आए तो सड़क पर किसी वाहन से चाइनीस मांझा फंसा हुआ था जिसको सही ढंग से ना देखने के कारण महेंद्र पाल उसको पार करके निकलने की कोशिश किया जिससे कि वह पूरी तरह से चाइनीस मंझे से उनका चेहरा और गर्दन कटकर लहूलुहान हो गया और मौके पर उन्होंने अपने गर्दन और चेहरे को गमछे से बांध लिया और प्रथम उपचार के लिए लतीफ हॉस्पिटल में आए कि वहां पर उनका सही से इलाज कराया जाएगा लेकिन वहां पर उनका सही से इलाज नहीं किया गया बल्कि उनको ड्रिप लगाने लगे जिसमें वह एतराज किया लेकिन फिर भी वहां से वह नाखुश होकर जब निकलने लगे तो उनसे प्रथम उपचार के नाम पर 1800 रुपए भी लिए गए और वह वहां से रामनगर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में गए जहां डॉ प्रेक्षक एवम डॉ अंकित ने तुरंत उनका उपचार किया जिसमें उनकी स्थिति अब सुधार में है
सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट