निवाड़ी

एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा नवीनतम चिकित्सीय तकनीकों* *पर सेमीनार का आयोजन**

निवाड़ी

एपेक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, द्वारा नगर के होटल स्प्रिंग स्काई में चंदौली क्षेत्र के चिकित्सकों हेतु एडवांसेज इन हेल्थ केयर पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया.जिसका उदघाटन माननीय सांसद डॉ विनोद बिंद एवम विधायक माननीय श्री रमेश जायसवाल जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इसअवसर पे मुख्य चिकित्सा धिकारी डॉ वाई के राय,एवम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सा धिकारी डॉ अरविंद कुमार सिंह भी उपस्थित थे एपेक्स के निदेशक सुप्रसिद्ध हड्डीअन्य जोड़ एवं स्पाइन सर्जन डॉ. स्वरुप पटेल, ने मिनीमली इन्वेसिव स्पाइन सर्जरी, क्लीनिकल ओंकोलोजिस्ट डॉ अंकिता पटेल ने नवीनतम एवं उन्नत तकनीकों इम्यूनोथेरेपी, हार्मोनल थेरेपी एवं लैपरोस्कोपी सर्जरी, सटीक रेडियोथेरेपी द्वारा कैंसर के इलाज की जानकारी देते हुए विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा गुर्दे एवं प्रोस्टेट की आधुनिकतम लेजर सर्जरी प्रबन्धन, जॉयन्डीस प्रबंधन एवं आधुनिकतम एन्डोस्कोपिक अल्ट्रसाउन्ड एवं हृदय स्वस्थ्य एवं ईसीजी उपयोगिता आदि विषयों पर जानकारी दी गई. चंदौली जिले एवं निकटवर्ती क्षेत्रों से सम्मलित चिकित्सकों ने एपेक्स द्वारा आयोजित इस सेमीनार का पूर्ण लाभ लेते हुए इंटरैक्टिव सत्र में अपनी शंकाओं का समाधान किया. सुप्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अंकिता पटेल जी ने कहा कि कैंसर से बचने के लिए तंबाकू, धूम्रपान और शराब का सेवन पूरी तरह बंद करें। संतुलित आहार (फल, सब्जियां, साबुत अनाज) लें, रोजाना 30 मिनट व्यायाम करें, स्वस्थ वजन बनाए रखें, धूप से त्वचा को बचाएं, और नियमित हेल्थ चेकअप व स्क्रीनिंग (जैसे पैप स्मीयर, मैमोग्राफी) कराएं। हानिकारक केमिकल्स से बचें और जरूरी वैक्सीन (HPV) लगवाएं सेमिनार का संचालन नीमा प्रदेश प्रवक्ता डॉ ओ पी सिंह ने किया चिकित्सको में डॉ प्रदीप गुप्ता जी,डॉ गोपाल सिंह,डॉ मृत्यंजय,डॉ राजेश श्रीवास्तव डॉ यस बी सिंह,डॉ कुलदीप डॉ मनोज सिंह, डॉ ए के सिंह डॉ पल्लव,डॉ आर डी तिवारी,डॉ जे खान,डॉ भारत जायसवाल,डॉ विकाश सिंह डॉ तनु सिंह डॉ स्वेता पाण्डेय डॉ के पी सिंह,डॉ हुजैफा,डॉ सीबी सिंह डॉ सत्यपाल यादव,डॉ ओम यति,डॉ गिरजा प्रसाद,डॉ रमेश उपाध्याय, इत्यादि लोग उपस्थित थे एपेक्स हॉस्पिटल के महा प्रबंधक अमित रंजन ने समस्त चिकित्सक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया