चंदौली

उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति जनपद चन्दौली ईकाई के द्वारा कारगिल दिवस के अवसर पर उपभोक्ता जागरूकता अधिवेशन

चंदौली

उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति जनपद चन्दौली ईकाई के द्वारा कारगिल दिवस के अवसर पर उपभोक्ता जागरूकता अधिवेशनके तरफ से उपभोक्ता के अधिकारनाम से सेमिनार का आयोजन शहर के एक होटल मे कियागया !कार्यक्रम का उद्घघाटन अतिथि गण सी सी आई के नेशनल चेयरमैन माननीय डा अनन्त शर्मा जी एवं उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपसिंह पाल, कार्यक्रम अध्यक्ष सी सी आई के प्रदेश वाइस प्रेसिडेंट एवं राष्ट्रीय सचिव उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति संजय श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना से की! जिला अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंहने कार्यक्रम का सफल संचालन किया!जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, नरेंद्र अरोड़ा, अशोक, प्रकाश चौरसिया अभिषेक नारायण व जिला ईकाई के पदाधिकारियों ने मंचासीन‌अतिथियो को बैच,पट्टा,साल,माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।भारतीय उपभोक्ता परिसंघ 'सीसीआई ' के नेशनल चेयरमैन कंज्यूमर मैन डा.अनन्त शर्मा ने कहा है कि तमाम कानूनी प्रावधानों के वावजूद अधिकतर उपभोक्ता आज भी कदम कदम पर शोषण का शिकार हो रहा है। मिलावट, कम नापतौल कालाबाजारी, भ्रामक विज्ञापन, डाटा लीकेज, साइबर फ्राड और ऑनलाइन शापिंग में गडबडी की शिकायते बन रही है। उपभोक्ता जागरूक और संगठित होकर ही इसका मुकाबला कर सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीसीआई उत्तर प्रदेश के वाइस प्रेसिडेंट एवं उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के राष्ट्रीय सचिव संजय श्रीवास्तव ने उद्बबोधन में कारगिल दिवस पर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि- आज पूरे भारत में सी सीआई संगठन वट वृक्ष के रूप में कार्य कर उपभोक्ताओं को उनके अधिकार और जानकारी और उनके वाद निवारण हेतु जागरूक किया जा रहा है जिसका परिणाम है कि टोल फ्री नंबर 1915 पर शिकायत दर्ज कराने वालों की संख्या बढ़ी है और उपभोक्ता अपने अधिकार के प्रति जागरूक हुआ है।अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि अपने अधिकार को जानने के लिए स्वयं को जागरुक होना पड़ेगा।ग्राहक बिल अवश्य लें ,तथा भ्रामक विज्ञापनों और फ्री के लालच में बिना जानकारी उसकी खरीदारी न करें।खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम व्यापार करने वाले व्यापारियों को जो भी समस्या आयेगी उसका समाधान कर उपभोक्ताओं के लिए हर संभव उनका निराकरण किया जायेगा।समारोह के विशिष्ट अतिथि उपभोक्ता कल्याण परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं सीसीआई के निदेशक कैलाश कुमावत ने कहा कि बदलते वैश्विक बाजार में लोगों को स्मार्ट टेक्नोलॉजी में पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है ।स्मार्ट उत्पादों की संख्या में वृद्धि के साथ आज कई चुनौतियाँ उपभोक्ताओं के समक्ष है। इस स्मार्ट उत्पादों के नेटवर्क को इंटरनेट ऑफ थींग्स (IDT) के नाम से जाना जाता है। स्मार्ट टेक्नोलॉजी मोबाईल से लेकर टी.वी. व व्हीकल से लेकर कृषि क्षेत्र में आने वाले संसाधन भी स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साधन आसानी से उपलब्ध हो रहे है परन्तु इनके उपयोग की सम्पूर्ण जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं है जिसके कारण उपभोक्ताओं को नुकसान होने का हमेशा संदेह बना रहता है अत: उपभोक्ताओं को सतकर्ता और सुरक्षा जरूरी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप सिंह पाल जी कहा कि अधिकतर जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती और ग्रामीण उपभोक्ता ठगी एवं मिलावट खोरी का शिकार होता है। हमें उनके अधिकारों के लिए सजक एवं जागरूक करना महत्वपूर्ण एवं आवश्यक है।
सीसीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति पांड्या ने कहा कि आजकल मिलावट का जहर लोगों के स्वास्थ्य पर कहर बन कर टूट रहा है जिसमें मध्यम वर्ग व ग्रामीण स्तर के लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की सामग्री व्यापक स्तर पर बाजारों में आसानी से पहुँचाई जा रही है,राज्य सरकार एवं विभाग स्तर पर शुद्ध के लिए युद्ध जैसे कार्यक्रम शीघ्र चलाये जाने चाहिए।सीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष एम. सेल्वराज ने कहा कि स्कूल कॉलेज में भी उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में आयोजित किया चाहिये जिससे।
रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उपभोक्ता संगठन के पदाधिकारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण की जरूरत है जिससे सरकार द्वारा प्राप्त उपभोक्ताओं को उनके अधिकार के संगठन द्वारा उनकी मदद की जाय।स्वागताध्यक्षमंडल अध्यक्ष वाराणसी सभी अतिथियों का स्वागत करतेहुए विक्रम चौधरी ने कहा -मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत कर उपभोक्ताओं और व्यापारियों के बीच आने वाली समस्या के लिए प्रयास किया जायेगा।वाट माप विभाग के प्रतिक सिंह जी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि आज उपभोक्ता संगठन के सबसे बड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति से जनपद का सम्मान बढा है और जिले के सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर उपभोक्ताओं की उपभोक्ता समस्या का निदान किया जायेगा।इस अवसर पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।सर्व महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव श्री मति कुसुम लता,दिनेश सिंह राणा,राजेश सिसोदिया,अरूण कुमार आर्या, रघुबीर सिंह, नारायण,प्रदीप कुमार एडवोकेट,सतीश,देवेन्द्र कुमार, महेंद्र पाण्डेय,सतीश जिन्दल, नरेन्द्र अरोड़ा, संतोष पाठक,विनय कुमार वर्मा, डा अनिल यादव,क्यामुद्दीन अंसारी,प्रकाश चौरसिया, अमित कुमार, सरदार शम्मी सिंह, अमरीक सिंह, सतपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह,हरप्रित सिंह, जसप्रीत सिंह, बी के सिन्हा,राजीव श्रीवास्तव, विनोद कुमार,लच्छू सिंह,काले सिंह,मनमीत सिंह,शंकर लाल तोदी आंनद तोदी , कुमार सौरभ ,प0प्रकाश मिश्र, कृष्ण मुरारी मिश्र आशाराम यादव, राजेन्द्र यादव,आदि लोग उपस्थित थे