चंदौली

दुल्हीपुर महाबलपुर में शेष वंचित लोगो को घरौनि देने की मांग

चंदौली

सुबह 10:00 बजे किसान न्याय मोर्चा और दुल्हीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा की संयुक्त बैठक कैंप कार्यालय दुल्हीपुर में हुआ बैठक में किसान न्याय मोर्चा के संयोजक एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव ने संबोधित करते हुए पिड़ित दुकानदारों एवं भू स्वामीयों को उन्होंने कहा की दुल्हीपुर में घरौनी मात्र 6 लोगों को मिला है तथा महाबलपुर में 93 लोगों को घरौनी प्राप्त हुआ है जब कि यहां शेष ग्रामीणों को घरौनी स्वामित्व न मिलने से उन्हें न्याय नहीं मिला हम उनकी लड़ाई को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से शासन को भिजवाने का काम करेंगे। दुल्हीपुर महाबलपुर में जो शेष वंचित लोग हैं उन्हें घरौनी यथाशीघ्र दिया जाए तथा चौड़ीकरण की जद में आने वाले 72 फीट के परिधि में जिनका घर एवं दुकान टूट रहा है उन्हें पुनर्वास किया जाए उन्हें जमीन मकान बनाकर जब तक नहीं दिया जाए तब तक उनके घरों को ना तोड़ा जाए। समाजसेवी रतन श्रीवास्तव अपने उद्बोधन में कहा कि हम लोग मुआवजा नहीं लेंगे मुआवजा के बदले पुनर्वास किया जाए जब तक पुनर्वास नहीं किया जाएगा तब तक हम लोग अपने घरों को टूटने नहीं देंगे उसे रोकने का प्रयास करेंगे। जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से हमें न्याय की आशा है निश्चित रूप से वह हमें न्याय दिलाने में सहयोग करेंगे इस अवसर पर गुलशेर अहमद सिद्दीकी ने कहा कि 2013 कानून के तहत पिड़ित दुकानदार एवं भू स्वामी को जमीन और मकान का पुनर्वास की व्यवस्था होनी चाहिए जहां जरूरत होगा हम सभी लोग मिलकर इस बात को शासन स्तर पर पहुंचने का काम करेंगे। जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से अनुरोध है कि गरीबों के हक एवं अधिकार के लिए सकारात्मक विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता चितरंजन सोनकर ने किया बैठक में डॉ आर के शर्मा महेंद्र शर्मा गुलाम मोहम्मद एडवोकेट नसीम त्रिलोकी गुप्ता कुंदन सोनकर बादल विश्वकर्मा बाबू सोनकर गोपाल शर्मा राजेंद्र बबलू विश्वकर्मा सुशील यादव खलील गोविंद गुप्ता परवेज बुद्ध निगम राजेन्द्र प्रजापति रतन शर्मा इत्यादि भारी संख्या में पीड़ित दुकानदार एवं भू स्वामी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट