चंदौली

महाबलपुर में 23 वर्षीय युवक की मौत, परिस्थितियों को लेकर बना संशय

चंदौली

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महाबलपुर गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 23 वर्षीय युवक रामजनम प्रजापति की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान बिहारी लाल प्रजापति के पुत्र रामजनम प्रजापति के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। बताया गया कि रामजनम राजगीर का काम करके परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था।घटना की जानकारी मिलने पर दुल्हीपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह भी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।परिजनों के अनुसार, रामजनम घर के अंदर अचानक गिर गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, घटनास्थल पर युवक की गर्दन पर निशान पाए जाने की बात भी सामने आई है। इससे उसकी मौत की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।जब ग्राम प्रधान अर्चना सोनकर से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्हें युवक की मौत घर के अंदर गिरने से होने की जानकारी मिली है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

 

चंदौली से सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट