चंदौली

महाबलपुर सड़क चौड़ीकरण: मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा की संयुक्त बैठक, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

चंदौली

दुल्हीपुर महावलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा एवं किसान न्याय मोर्चा की संयुक्त बैठक दुल्हीपुर मोर्चा के कैंप कार्यालय में संपन्न हुआ बैठक की अध्यक्षता चितरंजन सोनकर ने किया बैठक में दुलहीपुर महाबलपुर में सड़क चौड़ीकरण में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सभी ने संयुक्त रूप से सहयोग का निर्णय लिया एवं 72 फीट सड़क चौड़ीकरण होनी है जिसके लिए लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा जब तक दुल्हीपुर महाबलपुर की जमीन एवं मकान का अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है मुआवजा की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मोर्चा के संरक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में होने वाली समस्या एवं चौड़ीकरण के जद में आने वाले दुकानदार और भूस्वामी को 2013 कानून के तहत जब तक मुआवजा एवं पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तब तक उनके घरों को ना तोड़ा जाए व उनके दुकान एवं घर से बेदखल न किया जाए माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का पालन किया जाए। किसान न्याय मोर्चा के संयोजक एडवोकेट महेंद्र यादव ने कहा की दुल्हीपुर महाबलपुर में पीड़ित दुकानदारों को राहत पैकेज व विस्थापन एवं उचित मुआवजा 2013 कानून के अंतर्गत दिया जाना न्याय संगत होगा यदि उसका अनुपालन नहीं हुआ तो हम लोग कानूनी प्रक्रिया से पीछे नहीं हटेंगे उसकी लड़ाई अंत तक लड़ते रहेंगे। चौड़ीकरण का जो कार्य चल रहा है इसमें हम सभी मिलकर सहयोग करेंगे।

 

 

 

 

सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट