माँ शिक्षा शक्ति ट्रस्ट द्वारा आज राजघाट पर गंगा नदी की स्वच्छता के लिए विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व ट्रस्ट की सक्रिय सदस्या वंदना पटेल और अनीश पटेल ने किया। ट्रस्ट के समर कैंप में शामिल सभी बच्चों ने इस नेक काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।बच्चों ने राजघाट से प्लास्टिक, पूजा सामग्री और अन्य कचरा इकट्ठा करके नदी को साफ करने का संकल्प लिया। वंदना पटेल ने बच्चों को समझाया कि गंगा हमारी जीवनदायिनी है और इसे स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अनीश पटेल ने कहा कि छोटी उम्र से ही बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना जरूरी है, तभी हम स्वच्छ भारत का सपना पूरा कर पाएंगे।समर कैंप के बच्चों ने "गंगा स्वच्छ तो देश स्वच्छ" के नारे लगाते हुए आम लोगों को भी स्वच्छता का संदेश दिया। राजघाट पर मौजूद लोगों ने बच्चों के इस प्रयास की खूब सराहना की और खुद भी कचरा न फेंकने का वादा किया।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जगाना भी ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। गंगा सफाई जैसे अभियान बच्चों को प्रकृति और संस्कृति दोनों से जोड़ते हैं