चंदौली

बलिया एकादश और क्याण इंटरप्राइजेज के बीच रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हारा बलिया

चंदौली

पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली द्वारा आयोजित प्रथम क्यान इंटरप्राइजेज अंतर जिला क्रिकेट में आज क्यान इंटरप्राइजेज दुल्हीपुर ने रोमचक मुकाबले में बलिया एकादश को मात्र सात रन से हरा दिया टॉस जीत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए क्यान इंटरप्राइजेज दुल्हीपुर ने पच्चीस ओवर में 6 विकेट पे 192 रन बनाए जिसमें अंकित पटेल ने नाबाद 32 रन कृष्ण ने 20 रन अनिकेत ने 19 रन बनाए गेंदबाजी में बलिया की तरफ से मनजीत और आदर्श ने दो दो विकेट लिया जबकि पवन शुक्ला ने एक विकेट लिया जबकि बलिया टीम पावर प्ले में तेज 55 रन बना के मैच अपनी तरफ कर लिया था वो भी बिना विकेट गंवाए बलिया की तरफ से अविनाश राजभर ने 41 रन सात बाउंड्री की मदद से बनाए आशीष यादव ने 40 रन पांच बाउंड्री की मदद से बनाए जबकि पवन शुक्ला ने सिर्फ 7 बॉल पर ही 15 रन बना के मजबूत स्थिति में बलिया को कर दिया था अंतिम ओवर में 14 रन बनाना था बलिया को मगर टीम सिर्फ सात रन बना सकी और मैच सात रन से हार गई बलिया टीम पच्चीस ओवर में सात विकेट पे 185 रन ही बना सकी ,कायन इंटरप्राइजेज दुल्हीपुर की तरफ से अंकित पटेल ने तीन विकेट और कृष्णा ने दो विकेट लिया प्लेयर ऑफ द मैच अंकित पटेल को दिया गया जबकि फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार पवन शुक्ला को दिया गया अंपायर धनेश जायसवाल और अर्चित सर्राफ थे स्कोरर सत्यम थे मैच रेफरी गोपाल वर्मा थे दूसरा सेमी फाइनल मैच 27 को सुबह 9 बजे से दृष्टि एकेडमी बनारस और बंधु एकेडमी बलिया के बीच होगा

 

 

 

 

 

सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट