मुगलसराय/चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन 1 जुलाई को नेताजी मुलायम सिंह यादव स्मृति भवन,सपा कार्यालय, एन.एच.-19, गोधना बाईपास रोड, मुगलसराय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा पीडीए अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री वीरेन्द्र सिंह जी तथा विशिष्ट अतिथि सत्यनरायन राजभर जी रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा लगातार मजबूत हो रही है। पीडीए सामाजिक न्याय का मजबूत आधार है और पौधारोपण के माध्यम से हम पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प ले रहे हैं।जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। पीडीए अभियान सामाजिक समानता और भाईचारे का प्रतीक है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुगलसराय एवं प्रदेश महासचिव समाजवादी युवजन सभा चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अखिलेश यादव युवाओं, किसानों और गरीबों की उम्मीदों के प्रतीक हैं। उनका जन्मदिन सेवा, सामाजिक न्याय और जनहित के संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। पीडीए अभियान समाज को जोड़ने का अभियान है और पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।इस दौरान जितेंद्र कुमार पूर्व विधायक, हाजी परवेज अहमद जोखू,नफीस अहमद, तस्लीम अंसारी,राजकुमार जायसवाल,मुसाफिर चौहान,सुदामा यादव,चंद्रभानु यादव,,वीरेन्द्र प्रधान,श्यामलाल पाण्डेय,सोनू चौहान,जयप्रकाश,लल्लू बियार,गणेश, बबीता यादव अजित बब्बू,औसाफ अहमद,शाहिद शिब्बू,आनंद सिंह,श्यामलाल बिंद,त्रिलोकी पासवान,रामेश्वर प्रधान,अजय इंद्रेश,महेंद्र माही, आरिफ सिद्दकी जी,दिलीप पासवान,संजय, पारस,यादवेश,जितेंद्र गुप्ता राजू,सुजीत कन्नौजिया अजित,राकेश,अशोक,संजय,अंकित भारती,राजू बिंद,सतेंद्र,अंकित,विकास,सलीम खान,शिवप्रसाद सोनकर,दिनेश,अजय विधायक समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।