नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा)के बैनर तले नगर एक होटल में जॉर्जियन हॉस्पिटल के सौजन्य से बृहद सेमिनार का आयोजन हुआ जिसका उदघाटन माननीय विधायक श्री रमेश जायसवाल जी ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ यस के राय एवम ,एवम डॉ यस एन पाण्डेय थे सेमिनार में विधायक रमेश जायसवाल जी ने कहा चिकित्सक का पेशा निश्चित रूप से कड़ी चुनोती है डॉक्टरों को मरीजो की देखभाल के साथ साथ कठिन मरीजो एवम उनके परिवार से निपटना,लंबी और तनावपूर्ण काम का सामना करना,आधुनिक तकनीक के साथ तालमेल बैठाना वित्तीय दबाब और व्यवसायिक जोखिमो जैसी कई चुनोतियो का सामना करना पड़ता है सेमिनार में डॉ नंद जी सिंह ने माइग्रेन पे प्रकाश डालते हुए कहा किमाइग्रेन (Migraine) आमतौर पर जानलेवा नहीं होता, लेकिन इसे नज़रअंदाज़ करने से यह आपके तंत्रिका तंत्र, मानसिक स्वास्थ्य और हृदय प्रणाली को प्रभावित कर सकता है। गंभीर जटिलताओं से बचने के लिए इसके संभावित खतरों की जानकारी होना आवश्यक है डॉ गोपाल शरण सिंह(पेट रोग विशेषज्ञ)ने फैटी लिवर के बारे में बतायाफैटी लीवर (Fatty Liver) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लीवर की कोशिकाओं में अतिरिक्त वसा (Fat) जमा हो जाती है। यह मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है - शराब के कारण होने वाला (Alcoholic) और खराब जीवनशैली के कारण (Non-Alcoholic)। यह बीमारी मुख्य रूप से अनुचित खान-पान, मोटापे और शारीरिक गतिविधि की कमी से होती हैफैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज़ और प्रभावी तरीका वजन कम करना (5-10%), चीनी-तला हुआ खाना तुरंत बंद करना और रोज़ाना 30-45 मिनट व्यायाम करना है। दवा से ज्यादा लाइफस्टाइल में सुधार (मोटापा कम करना और शराब छोड़ना) ही इसे तेजी से रिवर्स कर सकता है。 सेमिनार में प्रमुख रूप से,डॉ यस बी सिंह, डॉ कुलदीप सिंह डॉ शिवाजी सिंह डॉ ए के सिंह डॉ मनोज सिंह डॉ जे खान डॉ उपेंद्र,डॉ मथुरा सिंह,डॉसलाम,डॉ संगीता सिंह डॉ जितेंद्र यादव डॉ स्नेहलता गुप्ता,डॉ अमित सिंह,डॉ आर डी तिवारी,डॉ वाई पी यादव,डॉ हुजैफा डॉ मुमताज डॉ पल्लव ,डॉ ओम यति,डॉ रजत डॉ बी लाल इत्यादि लोग थे कार्यक्रम का सफल संचालन नीमा प्रदेश प्रवक्ता डॉ ओ पी सिंह ने किया