चंदौली

दुल्हीपुर।दुल्हीपुर निवासी 9 वर्षीय सैफ घर लौटने के बाद हुआ लापता, इलाके में हड़कंप*

चंदौली

दुल्हीपुर।दुल्हीपुर निवासी 9 वर्षीय सैफ घर लौटने के बाद हुआ लापता, इलाके में हड़कंप* 

दुल्हीपुर क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। दुल्हीपुर निवासी 9 वर्षीय सैफ, पिता मोहम्मद अलीम, नमाज पढ़ने के बाद दोपहर करीब 2:00 बजे अपने घर वापस आया था, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गया।परिजनों के अनुसार, सैफ रोज की तरह मस्जिद में नमाज अदा करने गया था और वापस घर भी लौट आया था। कुछ समय बाद वह घर से बाहर निकला, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी देर तक घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने नजदीकी पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस घटना से पूरे दुल्हीपुर इलाके में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चे को सकुशल बरामद करने की मांग की है।यदि किसी को सैफ के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।