निवाड़ी

भाजपा ने सेवा सप्ताह के तहत वृक्षारोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

निवाड़ी

निवाडी (ओरछा) - भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई ओरछा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत शमशान घाट ओरछा के सामने नवीन जनसेवा केंद्र के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया एवं सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश केवट रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद ओरछा के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद तिवारी रहे। एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय नकीव ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेश केवट ने कहा कि विश्व के भाल पर भारत का गौरव अंकित करने वाले, अपने भारतीय समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर चिंतनशील रहने वाले ,भारत की समृद्धि, समरसता और सशक्तिकरण के प्रतीक, विश्व के सर्वस्वीकार्य और सर्वाधिक शक्तिशाली नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी काम कर रहे। श्री केवट ने कहा कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवन शैली में शामिल करते हुए इस धरा को जीवन को सुरक्षित करने का काम करे। अगर पर्यावरण संतुलन ठीक है धरा पर मानव जीवन सुरक्षित है उन्होंने कहा कि आगे आये और वृक्ष लगाए। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है वृक्ष के बिना जीवन सभव नही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजय नकीव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति की उपासना भारतीय संस्कृति के मूल में है। हम सब वृक्षारोपण करके अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व साडा सदस्य मुन्नालाल अहिरवार , जिला मंन्त्री युवा मोर्चा अनिल यादव , किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप राय,पार्षद प्रमोद परिहार ,  मंडल उपाध्यक्ष विवेक तोमर पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष पार्षद हृदेश राय, मनोज घोष ,जुगराज कुशवाहा ,आई टी सेल मंडल सँजोयक अरुण सेन , शिवम सुक्ला , नरेंद्र खरे, जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा  संतोष ओझा , संजय नायक निक्की उपाध्याय सचेंद यादव गौरव दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।