निवाड़ी

महिला कांग्रेस ने संपत चौधरी को बनाया भांडेर विधानसभा प्रभारी

निवाड़ी

निवाड़ी- मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर निवाड़ी जिले की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संपत चौधरी को भांडेर विधानसभा में महिला कांग्रेस प्रभारी जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान द्वारा संपत चौधरी को पत्र लिखकर भांडेर विधानसभा के उपचुनाव मैं महिला कांग्रेस के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष संपत चौधरी का कहना है कि वरिष्ठ जनों द्वारा जो दायित्व सौंपा गया है वह पूरी जिम्मेदारी के साथ उसका निर्वाहन करेंगी तथा उपचुनाव में भांडेर विधानसभा की सीट कॉन्ग्रेस उम्मीदवार को  जिताएंगे।