राजगढ़

पचोर में निकली जय शिव काँवड़ मित्र मंडल द्वारा ऐतिहासिक काँवड़ यात्रा

राजगढ़

 

 

       पचौर । सावन के अंतिम सोमवार को बाबा महांकाल की नगरी पचोर में जय शिव काँवड़ मित्र मंडल पचोर के तत्वाधान में द्वितीय विशाल काँवड़ यात्रा निकाली गयी  पिछले वर्ष भी निकाली गई काँवड़ यात्रा में पांच सौ से अधिक काँवड़ यात्रियों ने हिस्सा लिया था  इस वर्ष एक हजार से अधिक भक्त काँवड़ एव महिलायें कलस लेकर चल रही थी   भक्तों द्वारा देश की पवित्र नदियों गंगा ,यमुना,सरस्वती, कृष्णा, पार्वती, नर्बदा,छिप्रा,एव नेवज नदी के जल से महा जलाभिषेक हुआ सर्व प्रथम नेवज तट पर बाबा महाँकाल मंदिर पर पूजा कर गंगा आरती की गई  उसके पश्चात छोटे महादेव मंदिर से बड़े शिवालय तक काँवड़ यात्रा निकाली गयी जिसमे छेत्रिय सांसद रोडमल जी नागर विधायक कुँवर जी कोठार सहित नगर के जन प्रतिनिधि रहे मौजूद वहीं पचोर की धर्म प्रेमी जनता शामिल हुई इस वर्ष मित्र मंडली द्वारा महिलाओं को भी जलाभिषेक के लिए आमंत्रित किया था इस वर्ष काँवड़ यात्रा में शामिल होने के लिये 500 से अधिक काँवड़ यात्रा  हेतु युवाओं और 500 से अधिक महिलाए रजिस्ट्रेशन करवा चुकी थी सभी रजिस्ट्रेशन कराने वाले भक्तों को समिति द्वारा टी शर्ट  काँवड़ और महिलाओं हेतु साड़ी कलस वितरित की है जो कि भगवा कलर में आकर्षण का केंद्र रही  शिवालय पर सभी भक्तों एव काँवड़ यात्रियों द्वारा भोलेनाथ की आरती एव जलाभिषेक के पश्चात समिति ने सभी को महाप्रसादी का वितरण किया गया , पूरा नगर बम भोले के जयकारों से गूंज उठा काँवड़ यात्रा का पचोर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा, दूध, केले,पानी आदि से  स्वागत किया ईस वर्ष निकलने वाली काँवड़ यात्रा में नगर का अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ जय शिव काँवड़ मित्र मंडल ने सभी का आभार व्यक्त किया