none

रुझानों में BJP को बहुमत, कांग्रेस 51 सीटों पर आगे

none

सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव रुझानों में मोदी लहर स्पष्ट नजर आ रही है। अब तक सुबह दस बजे तक 542 में से 511 सीटों के रुझान आ चुके हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने रुझानों में अपने बल पर 277 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और यह पार्टी अब तक केवल 52 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी का महागठबंधन भी बहुत अधिक सफल होता नजर नहीं आ रहा है। महागठबंधन को राज्य की 19 सीटों पर बढ़त है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। तमिलनाडु में द्रमुक 2० सीटों पर बढ़त हासिल कर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) 15 पर और लोक जनशक्ति पाटीर् पांच पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिव सेना भी 18 सीटों पर बढ़त लेकर शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। 
 

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस का प्रदर्शन भी बेहतर है। पाटीर् अब तक 19 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 11 सीटों पर बढ़त हासिल कर अपने सभी विरोधी दलों को काफी पीछे छोड़ दिया है।       

तय होगा किसकी सरकार

मतदान के बाद अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत का अनुमान लगाया गया है लेकिन नतीजों के साथ साथ तय हो जाएगा कि एनडीए सरकार की वापसी होगी या फिर देश की कमान किसी अन्य गठबंधन के हाथ जाएगी।

रुझानों से दोपहर तक तस्वीर साफ होने की संभावना

मतगणना की पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी, इससे गिनती शुरू होने के आधे घंटे के अंदर ही रुझान मिलने लगेंगे। माना जा रहा है कि दोपहर तक रुझानों से स्थिति साफ हो जाएगी। हालांकि, वीवीपैट पर्चियों के मिलान करने की वजह से अंतिम नतीजों के आने में समय लग सकता है। हो सकता है कि अंतिम परिणाम देर रात तक  आएं। 

पोस्टल बैलेट से शुरुआत

गिनती की शुरुआत ‘पोस्टल बैलेट’ से होगी। अपने निर्वाचन क्षेत्र से दूर तैनात सेना, सशस्त्र बलों, पुलिस जवान और विदेश में भारतीय दूतावास में तैनात अधिकारी पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करते हैं। देश भर में 18 लाख मतदाता पोस्टल बैलेट के लिए पंजीकृत हैं। 
यूपी-बंगाल के नतीजों पर रहेंगी नजरें: 542 सीटों के लिए मतगणना के दौरान निगाहें इस बात पर होंगी कि यूपी में भाजपा और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 2014 के चुनाव के जीत के रिकार्ड को बरकरार रख पाती हैं या नहीं। मतदान के दौरान दोनों राज्यों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।

गृहमंत्रालय ने हिंसा की आशंका जताई

मतगणना से ठीक पहले गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी को अलर्ट जारी किया है। उनसे सतर्क रहने को कहा गया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली है कि कुछ संगठन और लोगों ने, विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में कुछ बयान दिए हैं जिसर्से ंहसा उत्पन्न होने की आशंका है और इससे मतगणना प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए यह अलर्ट जारी किया गया है।

बड़े जनादेश की बड़ी तैयारी: मतगणना 08:00 बजे से शुरू, नतीजों में देरी संभव

सबसे बड़ा चुनाव

91 करोड़ मतदाताओं में से 61 करोड़ ने मताधिकार का प्रयोग किया
8,040 प्रत्याशी मैदान में 
67.11 फीसदी मतदान हुआ, 67 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा 

इस बार अलग क्या

उम्मीद से बहुत अधिक डाकपत्र मिले हैं,इनकी भी गिनती ईवीएम संग होगी
हर विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों पर वीवीपैट पर्ची और ईवीएम के मतों का मिलान कराया जाएगा

प्रक्रिया
05 बजे सुबह गणनाकर्मी टेबल पर पहुंच जाएंगे 
35 से 40 मिनट लगेगा एक राउंड की गणना में 
15 से 16 राउंड तक होती है मतगणना

क्यों होगी देरी

20,600 ईवीएम का वीवीपैट पर्चियों से मिलान होना है 
01 ईवीएम का पर्चियों से मिलान में एक घंटे लगेंगे

यहां जल्द नतीजे संभव

लक्षद्वीप में मात्र 54,266 मतदाता हैं। वहां कोई विधानसभा भी नहीं है। इसलिए वहां जल्द नतीजे आने की उम्मीद है। इसी प्रकार अंडमान-निकोबार, लद्दाख, दमन-दीव, चंडीगढ़ सीट पर जल्द गणना पूरी हो सकती है।

यहां देरी संभव

पश्चिम बंगाल,यूपी,बिहार की सीटों पर देरी से नतीजे आने की उम्मीद क्योंकि इन सीटों पर मतदाता और उनमें शामिल विधानसभा सीटों की संख्या अधिक है। तेलंगाना के मल्काजगिरी में सबसे अधिक 31 लाख मतदाता हैं। 

चार राज्यों में भी फैसला

लोकसभा के साथ आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश ओडिशा तथा सिक्किम के विधानसभा चुनावों की भी मतगणना होगी।