चंदौली

पड़ाव -बहुत ही धूमधाम से मनाया गया आर्यभट्ट वार्षिक उत्सव

चंदौली

पड़ाव -बहुत ही धूमधाम से मनाया गया आर्यभट्ट वार्षिक उत्सव
स्वदेश विकास ट्रस्ट लखनऊ के द्वारा संचालित निःशुल्क आर्यभट्ट बाल ज्ञान केंद्र का 7वा वार्षिक उत्सव  पड़ाव के निकट साहूपुरी  स्थित वेदव्यास मन्दिर प्रांगण में बहुत ही धूम धाम  से मनाया गया। यह वार्षिक उत्सव संस्था के मार्गदर्शक दुलाल चंद लहरी के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर संस्था के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई इस संस्था का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करना है  ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर युगल किशोर राय मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंदौली, बतौर विशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली, श्री विकास मित्तल उप जिलाधिकारी मुगलसराय, श्री अनुपम मिश्रा उप जिलाधिकारी सकलडीहा, श्री आशुतोष  सीओ मुगलसराय, डॉक्टर संतोष सिंह चेयरमैन एपेक्स हॉस्पिटल,श्री बृजेश सिंह पीओ सोनभद्र, डॉक्टर सूर्य प्रकाश सिंह, डॉक्टर संजुलता बाल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अमृत लाल एवं क्षेत्र के अन्य सम्मानित सदस्य  लोगो की उपस्थिति रही। संस्था के मेधावी बच्चों को अतिथियो के द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन स्वदेश विकास ट्रस्ट की सचिव श्रीमती दीपा सिंह एवं आर्यभट्ट बल ज्ञान केंद्र के  मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष कुमार सिंह, डायरेक्टर हनी सिंह, मैनेजर सागर पटेल, संदीप पटेल, सतीश सिंह ,रंजीत पटेल, श्रेया पटेल,मंजू पटेल व संस्था के अन्य सभी सदस्यों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालक जितेंद्र जी एवं आरजू के द्वारा किया गया।

 

 

 

 

सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट